Canadian Real Estate बाजारों में गत वर्ष से हो रही हैं गिरावट

- जानकारों के अनुसार संपत्ति के मूल्यों में इतनी अधिक कमी खरीददारों के लिए साबित होगा लाभ का सौदा

Canadian Real Estate markets have been declining since last year

Canadian Real Estate : टोरंटो। किटचेनर – वाटरलू क्षेत्र में संपत्तियों के दामों में भारी कमी देखी जा सकती हैं, इस बारे में पुष्टि करते हुए जूकासा नामक एक रियल स्टेट फर्म ने सोमवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में इस बात को स्पष्ट कहा कि आने वाला समय संपत्ति के खरीददारों के लिए लाभ का सौदा साबित होगा।

इस समय टोरंटो और निकटवर्ती ईलाकों को छोड़कर देश के अन्य स्थानों पर उनके मूल्यों में कमी देखी जा सकती हैं, लेकिन जानकारों का मानना है कि जल्द ही टोरंटो में भी औसतन मकानों के मूल्यों में गिरावट दर्ज की जाएंगी। कैनेडियन रियल स्टेट एसोसिएशन (सीआरईए) ने भी माना कि देश के 21 मुख्य रियल स्टेट मार्केटों में संपत्तियों के दामों में कटौती आई हैं।

यह गिरावट गत वर्ष के जून माह से लगातार देखी जा रही हैं, पिछले वर्ष अधिकतम मकान की औसतन कीमत 760,000 डॉलर थी, जिसमें इस वर्ष कमी आने की संभावना जताई गई हैं। रिपोर्ट में शामिल उन क्षेत्रों की एक सूची तैयार की गई हैं, जहां औसतन मकानों का मूल्य निर्धारित किया गया हैं जिसमें ग्रेटर टोरंटो एरिया, नियाग्रा प्रांत, हैमीलटन, बरलिंगटन, लंदन, किटचेनर और वाटलू आदि प्रांत शामिल हैं।

इन प्रांतों में से सबसे अधिक जून माह से किटचेनर-वाटरलू में देखी गई, आंकड़ों के अनुसार यह गिरावट सबसे अधिक 8.9 प्रतिशत हैं इसके कारण संबंधित क्षेत्रों में औसतन मकानों के दाम 708,600 डॉलर होगा, संपत्ति के ये मूल्य गत वर्ष नवम्बर में थे, जिसमें इस वर्ष तक कुछ अधिक बदलाव की भी संभावना जताई जा रही हैं। जानकारों ने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों के अलावा लंदन, सेंट. थॉमस, हैमीलटन और बरलींगटन में जून से गिरावट होते हुए यह आंकड़ा 6.6 प्रतिशत तक पहुंच गया हैं। वहीं दूसरी ओर नियाग्रा प्रांत में यह गिरावट पांच प्रतिशत दर्ज की गई हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में मकानों की गिरी हुई कीमतें 635,400 डॉलर होगी।

ओंटेरियो के कुछ शहरों में भी यह गिरावट देखी गई हैं और माना जा रहा हैं कि यह कमी की लहर पूरे देश में प्रसारित होगी, जिसका सीधा लाभ कैनेडियन आम जनता को होगा और वे अधिक से अधिक इन मकानों की खरीद सकेंगे या उन्हें बैंक के लोन का कम भुगतान करना पड़ेगा। नवम्बर में औसत मकानों की कीमतों में कमी के कारण उनका वर्तमान मूल्य 864,200 डॉलर रह गया।

रियल स्टेट के जानकारों के अनुसार यह गिरावट कुल मिलाकर 1,037,542 मिलीयन डॉलर तक रहीं। लेकिन उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि पिछले दिनों संपत्तियों के मूल्यों में आसमान छूती ऊंचाईयों को कम करने के उपायों पर भी गहन चर्चा हुई थी, जिसमें यह माना गया था कि नवम्बर 2022 की तुलना में नवम्बर 2023 तक मकानों की खरीद में छ: प्रतिशत की गिरावट देखी गई हैं। जबकि गत अक्टूबर में यह गिरावट 8.7 प्रतिशत थी।

इसके अलावा यह भी बताया गया कि वर्ष 2023 में बिक्री गत 20 वर्षों से कम पाई गई। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि नवम्बर में टोरंटो के औसतन मकान का मूल्य 1,082,179 डॉलर था। जोकि साल-दर-साल फ्लैट रहने की संभावना जता रहा हैं, यद्यपि फरवरी 2022 में टोरंटो में संपत्तियों के मूल्य सबसे अधिक 1,334,062 डॉलर रहे। जिसके बाद बैंक ऑफ कैनेडा ने पहली बार अपनी ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी इसके प्रभाव से संपत्तियों की खरीद में और अधिक कमी देखी गई। जानकारों का यहीं मानना है कि देश के रियल स्टेट में वृद्धि के लिए सबसे पहले बैंकों को अपनी ब्याज दरों में कटौती करनी होगी, उसके बाद ही कोई परिवर्तन देखा जा सकता हैं।

You might also like

Comments are closed.