महीनों के वाद-विवाद के बाद खुला गार्डी होवे ब्रिज

Gardi Howe Bridge opened after months of debate.

Gardi Howe Bridge opened after months of debate.
Gardi Howe Bridge opened after months of debate.

औटवा। कई परियोजनाओं के आर्थिक पहलुओं को लेकर महीनों चले वाद-विवाद के बाद, गार्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज को गाडिय़ों के लिए खोल दिया गया है। फरवरी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा था कि ब्रिज खोलने की इजाजत देने से पहले अमेरिका को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

उन्होंने गलत दावा किया था कि ओंटेरियो के विंडसर और डेट्रॉइट को जोडऩे वाला यह 6.4 बिलीयन डॉलर का ढांचा लगभग बिना किसी अमेरिकी सामग्री के बनाया गया था। इसके बाद कैनेडा रेवेन्यू शेयरिंग से जुड़े कुछ बदलाव करने पर सहमत हो गया।

कैनेडा ने पिछले हफ्ते ब्रिज के खुलने के मौके पर एक समारोह आयोजित किया था, लेकिन अमेरिकी सामान पर नए टैरिफ लगाने की वॉशिंगटन की हालिया धमकी के कारण अमेरिका के साथ संयुक्त समारोह रद्द कर दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ये नए शुल्क अमेरिकी शराब पर कैनेडियन प्रांतीय प्रतिबंधों, कैनेडा के सप्लाई-मैनेज्ड डेयरी सिस्टम और अमेरिकी कारों पर कोटा के जवाब में लगाए गए हैं।

डेट्रॉइट नदी पर बना यह ब्रिज, जिसका नाम कैनेडा के हॉकी आइकन के नाम पर रखा गया है, कैनेडा और अमेरिका के बीच व्यापार, नौकरियों और पर्यटन के लिए एक अहम रास्ता बनने की उम्मीद है।

कैनेडा का 70 प्रतिशत से अधिक एक्सपोर्ट अमेरिका को होता है। लगभग एक सदी से, निजी स्वामित्व वाला एम्बेसडर ब्रिज ही डेट्रॉइट में अमेरिका और कैनेडा के बीच बड़े कमर्शियल ट्रकों के आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। व्यापारियों का कहना है कि नया छह-लेन वाला ब्रिज तेज और सस्ता था, जिसके लिए बार-बार प्रयास किया जा रहा था कि ये जल्द से जल्द खुलें।

ब्रिज का निर्माण 2018 में शु हुआ था, लेकिन इसे पूरा होने में कई साल लग गए, जिसका एक कारण कोविड-19 महामारी के कारण आई वैश्विक मंदी भी थी।

You might also like
Leave A Reply