
टोरंटो। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, विन्निपेग से अगवा एक व्यक्ति बॉर्डर के दक्षिण में मिला है। नॉर्थ डकोटा हाईवे पेट्रोल ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह मनीटोबा में संभावित अपहरण की सूचना मिली थी। जारी बयान के अनुसार, मनीटोबा के एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने विन्निपेग से एक 37 वर्षीय व्यक्ति का अपहरण किया था और संभवत: बॉर्डर पार कर गया था।
नॉर्थ डकोटा हाईवे पेट्रोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, ‘कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध और पीडि़त की तलाश के दायरे को सीमित करने के लिए तेजी से काम किया।’ कई जगहों पर लगे कैमरों, सेल फोन की लोकेशन की जानकारी, परिवार और दोस्तों को भेजे गए संदेशों और लाइसेंस प्लेट रीडर तकनीक का इस्तेमाल करके पुलिस संदिग्ध गाड़ी का पता लगाने में कामयाब रही, जो मिनेसोटा के एलेक्जेंड्रिया में मिली।
आवास निर्माण परियोजनाओं में केंद्र व राज्य सरकारें 1 बिलीयन डॉलर का निवेश करेंगी
बयान में कहा गया है,’पीडि़त संदिग्ध की पकड़ से छूटने और पास के एक स्टोर में भागने में सफल रहा।’ साथ ही बताया गया कि संदिग्ध को डगलस काउंटी शेरिफ कार्यालय और एलेक्जेंड्रिया पुलिस विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
केंद्रीय रुकावटों के बावजूद टोरंटो आइलैंड एयरपोर्ट का विस्तार अवश्य होगा: फोर्ड
इसमें शामिल लोगों के नाम या उन्हें कैनेडा वापस भेजा गया है या नहीं, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। बयान में कहा गया है, ‘एनडी स्टेट पेट्रोल हमारे स्थानीय, राज्य, केंद्रीय और कैनेडियन कानून प्रवर्तन सहयोगियों का धन्यवाद करता है, जिन्होंने पीडि़त का पता लगाने और संदिग्ध को पकडऩे के लिए पूरी लगन से काम किया।’
1 सितंबर से टीटीसी पर मासिक किराया कैपिंग शुरू
अंतरराष्ट्रीय और राज्य की सीमाओं के पार बिना किसी हिचकिचाहट के बेहतरीन तालमेल बिठाया गया, जिससे अपहरण का यह मामला सुरक्षित रूप से सुलझ गया।
