भाजपा को आपकी मुसीबतों से कुछ लेना देना नहींः सोनिया

Sonia-Gandhi1

बांदीपोरा, जम्मू कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांदीपोरा में शुक्रवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जब केंद्र में भाजपा की सरकार है उनकी ओर से आप की चिंता करने की बात सोचना भी बेइमानी है। भाजपा को आपकी मुसीबतों की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा आपका साथ दिया है और आगे भी देती रहेगी। बाढ़ के बाद हमारी पार्टी ने यहां राहत के काम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सोनिया ने कहा की यहां बाढ़ के दौरान और उसके बाद भाजपा के कई नेता आए, लोगों से कई वादे करके गए लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का भला नहीं कर सकती है, कांग्रेस पार्टी ही है जो हर जाति, संप्रदाय को एक नजर से देखती है। गौरतलब है कि पहली बार भाजपा प्रदेश में हर सीट से चुनाव लड़ रही है। साथ ही मोदी के नाम पर भाजपा के लिए संभावनाएं भी अच्छी है।

You might also like

Comments are closed.