आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे भारत-फ्रांस

10_04_2015-modiperis3पेरिस। फ्रांस ने भारत के साथ 2 अरब यूरो के निवेश का करार किया है। फ्रांस रेलवे, और एटमी एनर्जी सहित कई क्षेत्र में करार किया है। करार के बाद जारी संयुक्त बयान में फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि फ्रांस भारत के साथ मिलकर आतंकवाद का सामना करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल फ्रांस के दौरे पर हैं। इससे पहले, भारत में कट्टरपंथी समूहों की गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूनेस्को में सर्व धर्म समभाव का मर्म समझाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगी फिर चाहे वह किसी भी धर्म या सम्प्रदाय के हों। मोदी ने भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा का भी आश्वासन दिया। फ्रांस दौरे के पहले दिन यूनेस्को मुख्यालय में मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व में बढ़ रहे कट्टरवाद, हिंसा और भेदभाव का जवाब संस्कृति, परंपरा और धर्म के समग्र दृष्टिकोण से हो सकता है। संस्कृति हमारी दुनिया को जोड़ने का काम करती है उसे बांटना नहीं चाहिए।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘विविधता से भरे समाज, हर देशकाल में खुलेपन और सह-अस्तित्व के साथ भारत की प्राचीन भू्मि पर हमने आधुनिक देश की रचना की है। हम प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि हर धर्म, संस्कृति और वर्ग के लोगों को समाज में समान स्थान मिले।’ मोदी के अनुसार एक साल पहले सरकार बनाने के बाद से उनकी प्राथमिकता यही रही है कि असली प्रगति सबसे कमजोर तबके को सशक्त बनाकर की जाए। किसी राष्ट्र की ताकत का अंदाजा उसके नागरिकों की एकजुटता से होता है। उल्लेखनीय है कि संघ के परिवार के घर वापसी कार्यक्रम और चर्चो पर हमलों की घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था यूनेस्को में प्रधानमंत्री का यह बयान खासी अहमियत रखता है। डिजिटल इंडिया से पारदर्शी सरकार मोदी ने कहा कि हमारे डिजिटल इंडिया से सक्रिय, पारदर्शी, प्रत्युत्तर देने वाली सरकार बनी जो निरंतर हमारे नागरिकों से जुड़ी हुई है। लड़कियों की शिक्षा और उनके समान अधिकार के लिए उनकी सरकार प्रयासरत है। देश में लड़कियों की शिक्षा और उनका साथ देने वाले सभी कार्यक्रम उनके दिल के बेहद करीब हैं। इनकी सरकार का लक्ष्य हर सिर पर छत होना, हर घर में बिजली होना, हर घर में शौचालय और स्वच्छ जल मुहैया कराना है। वह चाहते हैं हर बच्चा जिए और हर मां अपने नवजात को प्यार दे। भाषण से पहले मोदी-मोदी के नारे मोदी का बीस मिनट का भाषण सुनने वालों में यूनेस्को के प्रतिनिधि देशों के सदस्यों के अलावा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी, यूनेस्को के अधिशासी बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह, बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका सेहरावत भी थीं। मोदी का भाषण शुरु होने से पहले दर्शकों के बीच से वहां भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगे। रक्षा सौदों पर चर्चा इससे पूर्व मोदी के फ्रांस की दो दिवसीय सरकारी यात्रा पर पेरिस में उनका भव्य स्वागत हुआ। विदेश मंत्री लारेंट फेबिस के साथ उन्होंने एक के बाद एक फ्रांसीसी सीईओ फोरम के साथ बैठकें कीं। पहली आधारभूत ढांचे पर थी और दूसरी रक्षा तकनीक के संबंध में हुई। इन बैठकों में फ्रांस से निवेश मिलने, आधारभूत ढांचे में तकनीक और रक्षा सौदों पर चर्चा हुई। भारत को महाराष्ट्र के जैतापुर में फ्रांस का परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की उम्मीद है। साथ ही राफेल युद्धक विमान सौदे पर भी मंजूरी को लेकर चर्चा हुई।

You might also like

Comments are closed.