पैट्रीक ब्राउन ने किया हैनरी एफ. वरसहुरन सीडी को पुरस्कृत

Patrick Brown did Henry F. Varashuran CD rewarded

– पूर्व सैनिक हैनरी को उनकी ‘अद्वितीय उपलब्धियों’ के लिए दिया गया सम्मान

ब्रैम्पटन.जयश्री। गत 20 दिसम्बर को ब्रैम्पटन मेयर पैट्रीक ब्राउन ने हैनरी एफ. वरसहुरन सीडी को सिटी ऑफ ब्रैम्पटन का सर्वोच्च सम्मान ‘की टू द सिटी’ देकर सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार उनके द्वारा ब्रैम्पटन में किए अद्वितीय कार्यों के लिए दिया गया। ज्ञात हो कि लगभग 50 वर्ष पूर्व हैनरी ने लोरन स्कोटस (पील, दुफेरीन और हालटन रेजीमेंट) में पाईप व ड्रम बजाने की नौकरी से अपना कार्यकाल आरंभ किया था। वर्ष 1975 में उन्होंने अपने अथक प्रयासों से रेजीमेंट में मुख्य ड्रमर का पद प्राप्त किया। जल्द ही वे सेना के प्रमुख संगीतकार, निरीक्षक, निर्माता और निदेशक बन गए, आज भी उनके कई मधुर संगीतों को रेजीमेंट में बजाकर उन्हें सम्मान दिया जाता हैं।

सिटी ने उनके सम्मान में दिए संदेश में बताया कि हैनरी एफ. वरसहुरन सीडी ने 1970 से अब तक सिटी के स्मरण दिवस पर सदैव विशेष भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्होंने वर्ष 1997 तक सिटी ऑफ ब्रैम्पटन की परेड़ का भी सफल नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने 139 शी कैडेट और 557 लॉरेन स्कॉट आर्मी कैडेट के रुप में भी अपने सफल कार्य की छाप छोड़ी।

पैट्रीक ब्राउन ने इस मौके पर कहा कि हैनरी को यह सम्मान देना मेरे लिए भी गर्व की बात हैं, ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करने से न केवल उनका नाम विख्यात होता हैं बल्कि सिटी ऑफ ब्रैम्पटन का भी वर्चस्व बढ़ता हैं, अन्य लोगों को भी सिटी के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा होते हैं और प्रोत्साहन मिलता हैं। आज भी वह अपने कौशल से स्मरण दिवस को यादगार बनाने में श्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए ब्रैम्पटन ही नहीं अपितु पूरा कैनेडा उन पर गर्व कर रहा हैं। उनके द्वारा परेड़ में किए मार्च पास्ट, रॉल पास्ट और फ्लाई पास्ट आदि करतबों के लिए उनका नाम अग्रणी हैं। हैनरी ने अपने संदेश में कहा कि ”मेयर द्वारा मिले इस सम्मान के लिए मैं सभी का तहे-दिल से शुक्रगुजार हूं, यह सम्मान मेरे 50 वर्ष के कार्य अनुभव को दिया गया हैं, जिसके लिए मैं जीवन भर देश की सेवा में लगा रहना चाहता हूं।ÓÓ उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने जीवन के अंतिम पलों तक ब्रैम्पटनवासियों की सेवा करना चाहता हूं, इसके लिए ही कई अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़ा हूं जिससे जरुरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जा सके और उनके संबंधित कार्यों में मदद हो सके।

You might also like

Comments are closed.