वर्ल्ड कप के दौरान टोरंटो के रेस्टोरेंटों में डीनर करने वालों की संख्या बढ़ी : डाटा

Number of diners in Toronto restaurants increased during the World Cup: Data

Number of diners in Toronto restaurants increased during the World Cup: Data
Number of diners in Toronto restaurants increased during the World Cup: Data

टोरंटो। हाल ही में जारी ताजा डाटा के अनुसार, फीफा वर्ल्ड कप के दौरान टोरंटो के रेस्टोरेंटों में डीनर करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। ज्ञात हो कि ओपन टेबल की रिपोर्ट में बताया गया कि 12, 17, 20, 23, 26 जून और 19 जुलाई को जब टोरंटो में वल्र्ड कप मैच खेले जा रहे थे, लोगों ने 2025 की इसी अवधि की तुलना में औसतन 18 प्रतिशत अधिक बाहर खाना खाया।

इस नतीजे पर पहुँचने के लिए, ऑनलाइन रेस्टोरेंट बुकिंग प्लेटफॉर्म ने अपने ‘स्टेट ऑफ द इंडस्ट्री डैशबोर्ड’ का इस्तेमाल किया। इसमें 12, 17, 18, 19, 20, 23, 24, 26 जून और 2 व 4 जुलाई, 2026 को टोरंटो के सभी एक्टिव रेस्टोरेंटों में ऑनलाइन रिजर्वेशन के जरिए रोजाना बैठकर खाना खाने वालों की औसत संख्या की तुलना 2025 की उसी अवधि के आंकड़ों से की गई।

यह प्लेटफॉर्म, जो लोगों को दुनिया भर में 65,000 से अधिक रेस्टोरेंट खोजने और रिजर्वेशन करने की सुविधा देता है, उन्होंने यह भी पाया कि जिन दिनों टूर्नामेंट में टीम कैनेडा ने मैच खेला – चाहे मैच कहीं भी हुआ हो – उन दिनों टोरंटो में बाहर खाना खाने वालों की संख्या में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक हुई।

फीफा वल्र्ड कप के दौरान सिटी में बाहर खाना खाने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 28 जून को ‘लेट शोल्डर लंच पीरियड’ में देखी गई, जब कैनेडा ने कैलिफोर्निया के इंगलवुड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वल्र्ड कप नॉकआउट मैच खेला। उस दिन, टोरंटो में ओपन टेबल रेस्टोरेंट में खाना खाने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

महीनों के वाद-विवाद के बाद खुला गार्डी होवे ब्रिज

यह आंकड़ा उन लोगों पर आधारित है जिन्होंने 28 जून को खाने के समय तक सिटी में प्लेटफॉर्म पर मौजूद सभी एक्टिव रेस्टोरेंट के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन कराया था और इसकी तुलना 2025 की उसी अवधि (29 जून) से की गई थी। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि 19 जुलाई को, जिस दिन न्यूजर्सी के रदरफोर्ड में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच वल्र्ड कप का फाइनल मैच था – टोरंटो में 2025 के उस दिन की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक ओपन टेबल यूजर्स ने बाहर खाना खाया।

You might also like
Leave A Reply