
टोरंटो। लिबरल पार्टी ने सोमवार को हुए केंद्रीय उपचुनाव में बीचस-ईस्ट यॉर्क सीट पर एक बार फिर बड़ी जीत हासिल कर ली हैं। लिबरल पार्टी के निवर्तमान सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री नथानिएल एस्र्किन-स्मिथ के लंबे समय से निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय प्रबंधक रहे तनवीर शाहनवाज ने शुरुआत से ही मजबूत बढ़त बना ली थी।
200 मतदान केंद्रों में से 191 (95.5 प्रतिशत) के नतीजों के अनुसार, उन्हें 14,837 वोट मिले, जो कुल वोटों का लगभग 55 प्रतिशत है। इसी तरह, यूनियन और लेबर एडवोकेट एनडीपी की शैनन डिवाइन 25.9 प्रतिशत वोटों या 7,004 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कंसरवेटिव पार्टी के स्थानीय कॉफी शॉप मालिक जिम सिरबोस 16.3 प्रतिशत वोटों या 4,414 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
पूर्व टीटीसी ड्राइवर और ग्रीन पार्टी के ब्रुस लिवसे 1.7 प्रतिशत वोटों के साथ चैथे स्थान पर रहे (191 मतदान केंद्रों के नतीजों के आधार पर)। पीपल्स पार्टी के मिशेल लाचांस और कैनेडियन फ्यूचर पार्टी के उम्मीदवार कैमरन थॉमस भी बीचस-ईस्ट यॉर्क के अगले सांसद बनने की दौड़ में थे और वे क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर रहे।
टीटीसी मासिक यात्राओं पर भुगतान की संख्या पर लगा रहा हैं लिमिट
बीच इलाके में क्वीन स्ट्रीट ईस्ट पर स्थित ‘द स्टोन लायन’ पब में अपनी जीत का जश्न मनाते हुए समर्थकों को संबोधित करते हुए शाहनवाज ने कहा कि बीचस-ईस्ट यॉर्क के अगले सांसद के तौर पर उस एकमात्र जगह का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान होगा, जिसे मैंने हमेशा अपना घर माना है।
इसके बाद उन्होंने सैकड़ों वालेंटरों और अपने साथी काकस सदस्यों का धन्यवाद किया जिन्होंने उनका साथ दिया। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी कुछ हफ्ते पहले अपना समर्थन देने के लिए इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया था।
कनाडा के जवाबी टैरिफ से कीमतें बढ़ने की उम्मीद
शाहनवाज ने कहा, ‘मैं ऐसे शानदार सहयोगियों के साथ सीखने और काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, मुझे लगता है कि कैनेडा और बीचस-ईस्ट यॉर्क में लिबरल पार्टी का सदस्य होने के लिए यह एक बेहतरीन समय है।’ शाहनवाज का जन्म पूर्व ईस्ट जनरल हॉस्पिटल में हुआ था और उनके माता-पिता बांग्लादेश से आकर यहां बसे थे।
