
टोरंटो। स्नीकर कंपनी कन्वर्स ने सोशल मीडिया से उस विवादित विज्ञापन को हटा दिया है, जिसकी मांग तेजी से बढ़ रही थी। इस विज्ञापन को लेकर आलोचकों में काफी नाराजगी थी क्योंकि उन्हें इसमें ‘कू क्लक्स क्लान’ और लिंचिंग की झलक दिखी।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए विज्ञापन की फोटो में के-पॉप सिंगर करीना को स्कर्ट पहने और चक 70 एक्स स्नीकर्स की एक जोड़ी पकड़े हुए दिखाएं गया था। जिसके बाद आलोचकों ने ऑनलाइन तीखी प्रतिक्रिया दी।
उनका कहना था कि स्कर्ट पर लाइट की वजह से बनी सफेद त्रिकोणीय आकृति ‘केकेके’ के हुड जैसी लग रही थी और जिस तरह से उन्होंने स्नीकर्स पकड़े थे, वे लिंचिंग के शिकार व्यक्ति के लटकते पैरों जैसे लग रहे थे। नाइक की कंपनी कन्वर्स ने एक बयान जारी कर माफी मांगी और कहा कि उसने विज्ञापन हटा दिया है।
शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘हमें खेद है, हम समझते हैं कि यह तस्वीर क्यों इतनी परेशान करने वाली है और हम मानते हैं कि हमसे गलती हुई। हमने इसे अपने चैनलों से हटा दिया है और जहाँ भी यह विज्ञापन दिखाया गया था, वहाँ से भी इसे हटाने पर काम आरंभ हो गया हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए था और हम भविष्य में सावधानी से काम करेंगे।
कार्नी की नजर यूएन रिफॉर्म पर
बोस्टन स्थित कन्वर्स ने रविवार को इस बारे में और जानकारी देने से इन्कार कर दिया कि कंपनी विज्ञापन पोस्ट करने से पहले उनकी जाँच कैसे करती है और इस विज्ञापन को मंजूरी कैसे मिली? करीना और उनकी मैनेजमेंट कंपनी, एसएम एंटरटेनमेंट ग्रुप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भेजे गए संदेशों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।
पिछले कुछ सालों में, रिटेलर्स और बड़े फैशन ब्रांड्स ने ऐसे कई उत्पादों के लिए माफी मांगी है जिनकी नस्लीय रुप से असंवेदनशील होने के कारण आलोचना हुई थी। पिछले महीने, रिटेलर कंपनी टारगेट ने बच्चों के लिए हैलोवीन कॉस्ट्यूम को बाजार से हटा दिया था। सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद कंपनी ने माफी मांगी थी, क्योंकि आलोचकों का कहना था कि यह कॉस्ट्यूम भी नस्लभेदी ‘मिनस्ट्रेल कैरिकेचर’ की याद दिलाता है।
