‘यह कानून है, इसका पालन करना होगा’ : रॉब फ्लैक

'It is the law, it must be followed': Rob Flack

– ओंटेरियो सरकार ने उन नगर पालिकाओं की फंडिंग रोकने की चेतावनी दी है जो ‘बाय कैनेडियन’ पॉलिसी का पालन नहीं कर रही हैं।

'It is the law, it must be followed': Rob Flack
‘It is the law, it must be followed’: Rob Flack

ओंटेरियो। ओंटेरियो के म्युनिसिपल मामलों और आवास मंत्री रॉब फ्लैक ने बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ओंटेरियो की विभिन्न नगरपालिकाएं अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वॉर के दौरान ”बाय ओंटेरियो” खरीद नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो उन्हें मिलने वाली राज्य स्तरीय फंडिंग में कटौती को कार्यन्वित कर दिया जाएंगा।

444 नगर पालिकाओं को लिखे एक पत्र में, मंत्री ने कहा कि लोकल सरकारों को ओंटेरियो और कैनेडा के सामान और सेवाओं का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि राज्य सरकार अमेरिका के टैरिफ और व्यापार से जुड़े अन्य कदमों का समय-समय से जवाब दे रहा है।

ओंटेरियो की नगरपालिकाएं हर साल सामान और सेवाओं पर 22 बिलियन डॉलर से अधिक खर्च करती हैं और राज्य सरकार का कहना है कि इन खरीद में ओंटेरियो और कैनेडा के उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मंत्री ने लिखा, ”बाय ओंटेरियो नियमों का पालन न करने पर हमें नगर पालिकाओं को दी जाने वाली प्रांतीय फंडिंग पर फिर से विचार करना होगा, साथ ही ‘बाय ओंटेरियो एक्ट’ के तहत अन्य नतीजे भी भुगतने पड़ सकते हैं।”

गो ट्रेन में शराब पीने और यात्रियों को परेशान करने के आरोप में तीन लड़कियों पर केस दर्ज

ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने भी सोशल मीडिया पर यह पत्र शेयर किया और लिखा, ”बाय ओंटेरियो, बाय कैनेडियन …. ओंटेरियो की सभी प्रांतों की सरकारों के लिए हैं, इसका कोई विकल्प नहीं है। यह कानून है।”

एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रीमियर ने यह भी कहा कि ओंटेरियो ने टोरंटो को ”इतना धन दिया है जितना उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा”, जानकारों के अनुसार इसका अनुमान ”9 बिलियन डॉलर से अधिक” है।

You might also like
Leave A Reply