
टोरंटो। पुलिस द्वारा तीन लड़कियों पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने गो ट्रेन में ‘बदतमीजी’ की, शराब पी, वेपिंग की और ट्रेन में मौजूद यात्रियों के एक समूह को परेशान भी किया।
डरहम पुलिस के अनुसार, शनिवार को टोरंटो से ईस्टबाउंड गो ट्रेन में यात्रा कर रहे तीन लोगों ने शिकायत करते हुए कहा कि पांच लड़कियों के एक समूह ने उन्हें परेशान किया।
पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘जब एक यात्री ने समूह से दूसरों का सम्मान करने के लिए कहा, तो मामला बढ़ गया। किशोरियों ने जुबानी धमकी दी और परेशान किया। घटना के दौरान, एक लड़की ने कथित तौर पर एक पीडि़त महिला के साथ मारपीट की।’
विवादित विज्ञापन के कारण कन्वर्स ने मांगी माफी
पुलिस ने मीडिया को बताया कि लड़कियां व्हिटबी गो स्टेशन पर ट्रेन से उतरीं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर इलाके से जाने से पहले पीडि़तों की तरफ शराब की बोतल फेंकी। जारी प्रेस रिलीज में कहा गया,’वीडियो सबूत और गवाहों के बयानों से जांचकर्ताओं को संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली।’
पुलिस ने बताया कि औसवा की तीन लड़कियों पर इस घटना के सिलसिले में आरोप लगाए गए हैं। एक 13 वर्षीय संदिग्ध पर हंगामा करने और कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया गया है, जबकि एक 15 वर्षीय लड़की पर प्रोबेशन आदेश का पालन न करने का आरोप है।
कार्नी की नजर यूएन रिफॉर्म पर
एक 16 वर्षीय संदिग्ध पर हंगामा करने, मारपीट करने, हथियार से मारपीट के तीन मामलों और प्रोबेशन आदेश का पालन न करने के दो मामलों में आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि इस घटना के समय, 15 वर्षीय और 16 वर्षीय लड़कियों पर एक-दूसरे से बातचीत न करने की शर्त भी लागू थी।
