टोरंटो चुनाव में सामाजिक संगठनें कर रही हैं मतदाताओं को जागरुक

जानकारों के अनुसार मतदाताओं के मध्य मतदान को लेकर बढ़ती उदासीनता को हटाने के लिए विभिन्न संस्थाएं कार्य कर रही हैं

टोरंटो चुनाव में सामाजिक संगठनें कर रही हैं मतदाताओं को जागरुक
टोरंटो चुनाव में सामाजिक संगठनें कर रही हैं मतदाताओं को जागरुक

टोरंटो। अक्टूबर के एक सनी डे पर टोरंटो में एक सुनिश्चित एरिया के लोग उत्साह से बातचीत कर रहे थे। वहां लाउडस्पीकर पर तेज संगीत बज रहा था और लोग टेंट, हॉटडॉग कार्ट और आइसक्रीम ट्रक के बीच आ-जा रहे थे। लॉरेंस हाइट्स कम्युनिटी सेंटर में हो रहा यह आयोजन किसी उत्सव जैसा लग रहा था, लेकिन असल में यह एक मेला था, जिसका मकसद लोगों की नागरिक भागीदारी बढ़ाना और उन्हें 26 अक्टूबर के म्युनिसीपल चुनाव में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करना था। ”नॉर्थ यॉर्क हार्वेस्ट फूड बैंक” द्वारा आयोजित इस गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में कई समूहों ने हिस्सा लिया। इनमें वॉयस द वोट भी शामिल था, जो टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी के डेमोक्रेटिक एंगेजमेंट एक्सचेंज और यूनाइटेड वे ग्रेटर टोरंटो की एक संयुक्त पहल है।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष पहल

इस जागरुकता अभियान में जोनाथन डोंग एक मेज के पीछे खड़े थे। उनके सामने एक नकली मतपेटी और कुछ कागज रखे थे। वे लोगों से बात कर रहे थे और उन्हें ‘वॉयस द वोट’ की चुनाव हैंडबुक दे रहे थे। एक इंटरव्यू में डोंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेना बहुत जरुरी है, खासकर यह देखते हुए कि दुनिया भर में कितने ही लोग ऐसे हैं जिन्हें वोट डालने का मौका नहीं मिल पाता।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब आप सामने आते हैं, तो लोगों को पता चलता है कि आपकी अहमियत है और अगर आप सामने नहीं आते, तो देश, आपकी सिटी या आपके अपने आस-पास जो कुछ भी हो रहा है, उसमें आपकी कोई राय नहीं रह जाती।’ पिछले म्युनिसीपल चुनावों में, मतदाताओं की भागीदारी में एक चिंताजनक गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद इस बार के चुनावों में इस योजना को अपनाया गया।

पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत में आई गिरावट

ओलिवीया चाउ द्वारा जीते गए 2023 के मेयर पद के उपचुनाव में, पात्र मतदाताओं में से 37 प्रतिशत ने हिस्सा लिया था। 2022 के म्युनिसीपल चुनाव में मतदान प्रतिशत 30 प्रतिशत से कम था, जबकि 2018 में यह लगभग 41 प्रतिशत रहा। ‘एसोसिएशन ऑफ म्युनिसिपैलिटीज ऑफ ओंटेरियोÓ के आंकड़ों के अनुसार, पूरे राज्य में 2022 के नगरपालिका चुनावों में कुल मतदान लगभग 33 प्रतिशत रहा, जबकि 2018 में यह करीब 38 प्रतिशत था। हालांकि, सिटी ऑफ टोरंटो में आगामी चुनाव के लिए हुए ‘एडवांस पोल’ में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, 2,22,000 से अधिक लोगों ने समय से पहले अपना वोट डाला, जो पिछले एक दशक से भी अधिक समय में सबसे बड़ी संख्या है।

चीनी-कैनेडियन समुदाय में प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर जोर

डोंग ने कहा कि वे मतदाताओं की वोटिंग के प्रति उदासीनता को दूर करने के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। टोरंटो के उत्तर में रिचमंड हिल में रहने वाले एक चीनी-कैनेडियन व्यक्ति ने बताया कि उनके समुदाय के कई मतदाता चुनावी प्रक्रिया से काफी हद तक कटे हुए हैं, और इसी वजह से सरकार में उनका पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि इस योजना के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने और मतदान करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा करने के लिए, इन क्षेत्रों के भीतर बातचीत होना बहुत जरुरी है।’

मतदान के महत्व को बताने के लिए लोगों ने साझा किए विचार

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के दौरान, दीवार पर लगे दो सफेद पोस्टरों को रंग-बिरंगे स्टिकी नोट्स से सजाया गया था। इन नोट्स पर एरिया के लोगों ने लिखा था कि उनके लिए वोट देना क्यों मायने रखता है। दर्जनों नोट्स में से कुछ पर लिखा था – ‘बेघर पड़ोसियों का समर्थन’, ‘एक साफ-सुथरी सिटी’ और ‘मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा’ इस बीच, दो टैक्सियां मतदाताओं को एडवांस पोलिंग साइट्स तक ले जाती और फिर वापस कम्युनिटी सेंटर तक लाती हुई देखी गईं। इस दृश्य द्वारा लोगों को यह भी समझाया गया कि केवल परिवहन की कमियों के कारण अपना कीमती वोट बर्बाद न करें।

You might also like
Leave A Reply