जाते-जाते भी हिंदुस्तान का दिल जीत गए ओबामा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी दूसरी भारत यात्रा में भारतीयों का दिल जीत लिया। ओबामा ने दिल जीतने का आखिरी मौका भी नहीं छोड़ा और विमान में चढ़ते वक्त भारतवासियों को नमस्ते करके एक बार फिर दिल जीत लिया। तीन दिन की यात्रा समाप्त कर वे सऊदी अरब के लिए रवाना हुए। दोपहर दो बजे उनके विशेष विमान एयरफोर्स वन ने पालम हवाई अड्डे से उड़ान भरी। प्लेन में सवार होने से पहले ओबामा दंपति ने हाथ जोडक़र नमस्ते किया और फिर विदाई ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर विदाई संदेश दिया। इससे पहले दौरे के अंतिम दिन ओबामा, पत्नी मिशेल के साथ सुबह करीब 10 बजकर 55 मिनट पर सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम पहुंचे। उन्होंने नमस्ते कह कर अपना संबोधन शुरू किया और गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। ओबामा ने कहा कि अब साथ मिलकर चलने का वक्त आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने विवेकानंद के करीब 100 साल पहले हुई शिकागो यात्रा का भी जिक्र किया। ओबामा ने कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
इसके साथ ही अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय युवाओं पर खास जोर दिया। साथ ही महिला को तरक्की देने पर जोर दिया। महौल को हल्का करते हुए उन्होंने हिंदी फीचर फिल्म डीडीएलजे का डॉयलाग बोलने की भी कोशिश की। साथ ही अमेरिका और भारत के मित्रता आगे भी जारी रखने का संकेत दिया। जयहिंद के साथ अपना संबोधन खत्म करते हुए ओबामा लोगों के बीच आ गए। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान मोबाइल से उनकी तस्वीरें निकालने वालों की होड़ लगी रही। कई लोगों ने सेल्फी लेने का भी प्रयास किया। ओबामा सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में इंडिया एंड अमेरिका: द फ्यूचर वी कैन विल्ड टूगेदर विषय पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के दौरान करीब दो हजार लोग मौजूद थे, जिनमें कुछ छात्र भी शामिल थे। इस सभा के बाद ओबामा और मिशेल सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह देश के नए शाह से मिलेंगे और शाह अब्दुल्ला के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताएंगे।
तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए बराक ओबामा दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने के इच्छुक थे, लेकिन सऊदी अरब जाने की वजह से उनका आगरा दौरा रद्द हो गया है। ओबामा के ताजमहल देखने जाने का प्रोग्राम कैंसिल होने की वजह जाहिर तौर पर सऊदी अरब जाने को लेकर होना बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि ओबामा की सुरक्षा की तमाम कसरतोंं के बाद भी शिल्प ग्राम से लेकर ताज तक बैटरी बस से जाने को सबसे ज्यादा असुरक्षित माना जा रहा था। अमेरिकन एजेंसी अंतिम समय तक इस बात पर अड़ी हुई थीं कि ओबामा को उनकी बीस्ट कार से ही अंदर ले जाया जाये।

ओबामा से मिलीं गार्गी कॉलेज की छात्राएं दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज की छात्राएं आज सिरीफोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलीं। इसके लिए 15 छात्राओं का चयन किया गया था। टीम का प्रतिनिधित्व मूल रूप से देहरादून की रहने वाली काजल भाटिया ने किया। नोबेल विजेता सत्यार्थी से भी मिले ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा आज सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में नोबेल पुरस्कार विजेता और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से भी मिले। सत्यार्थी को पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला युसूफजई के साथ बाल अधिकारों को लेकर उनके संघर्ष के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

 

You might also like

Comments are closed.