ओंटेरियो के ‘रिंग ऑफ फायर’ मिनरल डिपॉजिट तक जाने वाली पहली सड़क का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरु

Construction work on the first road to Ontario's 'Ring of Fire' mineral deposits will begin soon.

– वेबेक्वी सप्लाई रोड के लिए एनवायरनमेंटल असेसमेंट को मंजूरी मिली

The first road to the 'Ring of Fire' mineral deposit
The first road to the ‘Ring of Fire’ mineral deposit

ओंटेरियो। ओंटेरियो सरकार ने संबंधित सड़क निर्माण के लिए एनवायरनमेंटल असेसमेंट को मंजूरी दे दी है, जिसे सरकार ‘रिंग ऑफ फायर’ में मौजूद जरुरी मिनरलस तक पहुँचने के लिए बहुत अहम मानती है। वेबेक्वी सप्लाई रोड, वेबेक्वी फस्र्ट नेशन को जेम्स बे के निचले इलाकों में मौजूद ‘रिंग ऑफ फायर’ मिनरल डिपॉजिट से जोड़ेगी।

कैनेडा की इम्पैक्ट असेसमेंट एजेंसी ने गुरुवार को इस प्रोजेक्ट के लिए इम्पैक्ट असेसमेंट को मंजूरी दी। ओंटेरियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने गुरुवार को जारी प्रेस रिपोर्ट में कहा, ‘ओंटेरियो का ‘रिंग ऑफ फायर’ एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाला ऐसा मौका है जिससे 70,000 अच्छी सैलरी वाली नौकरियां पैदा हो सकती हैं, दुनिया जिन जरुरी मिनरलस को खरीदना चाहती है उन तक पहुँच मिल सकती है, हमारी राज्य की अर्थव्यवस्था में 22 बिलियन डॉलर जुड़ सकते हैं और उत्तरी ओंटेरियो को उसकी पूरी आर्थिक क्षमता तक पहुँचने में मदद मिल सकती है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम ओंटेरियो की सुरक्षा के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं और हम ‘फस्र्ट नेशन्स’ के साथ मिलकर ऐसा कर रहे हैं ताकि सच्चे आर्थिक तालमेल को बढ़ावा दिया जा सके।’ राज्य सरकार का कहना है कि 107 किलोमीटर लंबी वेबेक्वी सप्लाई रोड नवंबर 2030 तक खुलने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि यह आगे चलकर इलाके में प्रस्तावित दूसरी सड़कों से भी जुड़ेगी।

मार्टन फॉल्स कम्युनिटी एक्सेस रोड का निर्माण अगस्त में शुरू होने और नवंबर 2031 तक पूरा होकर खुलने की उम्मीद है।
एनाकोंडा और पेंटर लेक रोड्स को अपग्रेड करने का काम नवंबर 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। नॉर्दर्न रोड लिंक का निर्माण जो मार्टन फॉल्स कम्युनिटी एक्सेस रोड और वेबेक्वी सप्लाई रोड को उत्तरी छोर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ से जोड़ेगा और अटावापिस्काट नदी को पार करेगा, वसंत 2028 में शुरू होने और नवंबर 2031 तक खुलने की उम्मीद है।

बच्चों को स्पोर्ट टूर्नामेंटों के लिए स्कूल से न निकालें अभिभावक : शिक्षामंत्री

ओंटेरियो सरकार ने सड़क निर्माण में मदद के लिए पिछले साल पतझड़ के मौसम में वेबेक्वी फस्र्ट नेशन और मार्टन फॉल्स फस्र्ट नेशन दोनों के साथ 39.5 मिलियन डॉलर के समझौते किए। सरकार ने जनवरी में एरोलैंड फर्स्ट नेशन के साथ भी ‘शेयर्ड प्रॉस्पेरिटी एग्रीमेंट’ किया। इस बीच, ग्रीनस्टोन में जेराल्डटन मेन स्ट्रीट रिहैबिलिटेशन प्रोजेक्ट का निर्माण शुरु हो गया है, जिसके बारे में फोर्ड ने कहा कि यह उत्तर की ओर ‘रिंग ऑफ फायर’ का प्रवेश द्वार बनेगा।

‘दोनों क्षेत्रों में लंबे समय तक खुशहाली रहें’ : डग फोर्ड

राज्य सरकार ने सितंबर में इस प्रोजेक्ट के लिए 61.8 मिलियन डॉलर की घोषणा की थी। वेबेक्वी की चीफ लॉरेन व्हाइटहेड ने गुरुवार को एक बयान में कहा, ‘हमारी कम्युनिटी शुरू से ही इस बात को लेकर साफ रही है कि हमारे इलाके में कोई भी डेवलपमेंट सोच-समझकर, जिम्मेदारी से और हमारे लोगों की भागीदारी के साथ ही होना चाहिए। हमने यह पक्का करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि यह प्रोजेक्ट हमारी जानकारी पर आधारित हो, हमारे मूल्यों से निर्देशित हो और एक स्वस्थ, मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य के हमारे विजन को जल्द से जल्द पूरा कर सके।’

You might also like
Leave A Reply