अल्बर्टा का एक टाऊन अपनी नई प्रांतीय फोर्स रखने पर कर रहा हैं विचार

A town in Alberta is considering having its own provincial force

– रॉकी माउंटेन हाउस काउंसिल, आरसीएमपी से नई अल्बर्टा शेरिफ्स पुलिस सर्विस में बदलाव के बारे में सोच रहा हैं

A town in Alberta is considering having its own provincial force
A town in Alberta is considering having its own provincial force

टोरंटो। अल्बर्टा के कुछ टाऊन इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ये प्रांत अपनी नई अल्बर्टा शेरिफ्स पुलिस सर्विस (एएसपीएस) बना लें। रॉकी माउंटेन हाउस जैसी जगहों के लिए, जो एडमोंटन से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, अपनी एक नई फोर्स जो लागत कम करने और टाऊन पर केंद्रित पुलिसिंग की इच्छा को पूरा करने का एक संभावित समाधान पेश करेगा।

एएसपीएस प्रतिनिधियों की हालिया प्रस्तुति के बाद, टाऊन की काउंसिल औपचारिक रुप से अपने मौजूदा आरसीएमपी अनुबंध के विकल्प के तौर पर प्रोविंशियल सर्विस के साथ एक्सप्रेस ऑफ इंटरस्ट पर विचार कर रहा है। रॉकी माउंटेन हाउस के मेयर शेन बोनिफेस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने देखा है कि अधिकारियों को अक्सर आस-पास के ग्रामीण इलाकों से आने वाली कॉलों का जवाब देने के लिए टाऊन से बाहर बुला लिया जाता है।

इस समस्या को हल करने के लिए, सिटी ने 2025 में अपनी खुद की पुलिस फोर्स बनाने की संभावना तलाशने के लिए एक कंसल्टेंट पर ग्रांट के 60,000 डॉलर खर्च किए। हालाँकि, रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकला कि सिटी एक अलग फोर्स का खर्च नहीं उठा सकता और आरसीएमपी के साथ बने रहने की सलाह दी गई। बोनिफेस ने कहा, ‘काउंसिल के अधिकतर सदस्य हमारे क्षेत्र में पुलिसिंग के लिए दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहते हैं।’

वर्ल्ड कप के दौरान टोरंटो के रेस्टोरेंटों में डीनर करने वालों की संख्या बढ़ी : डाटा

उन्होंने आगे बताया कि सिटी अभी अपने आरसीएमपी अनुबंध पर सालाना लगभग 2 मिलियन डॉलर खर्च करता है। बोनिफेस ने कहा कि एएसपीएस की पेशकश में कम लागत और टाऊन की सीमाओं के भीतर पुलिसिंग पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई है, जबकि आस-पास के ग्रामीण इलाकों में आरसीएमपी पुलिसिंग करती रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब यह नहीं है कि हम उसी दिशा में आगे बढ़ेंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि सिटी आने वाले महीनों में सटीक लागत के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। बोनिफेस ने यह भी कहा, ‘तब हम तुलना कर सकते हैं। आरसीएमपी हमारे समुदाय के लिए क्या पेशकश करती है? शेरिफ हमारे क्षेत्र के लिए क्या पेशकश करते हैं?

महीनों के वाद-विवाद के बाद खुला गार्डी होवे ब्रिज

कौन सा विकल्प सबसे अच्छा है? बोनिफेस ने कहा कि आरसीएमपी से अलग होना एक बड़ा बदलाव होगा, इसलिए काउंसिल कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले विचार-विमर्श करेगी और लोगों के साथ बातचीत के सत्र आयोजित करने की योजना बनाएगी। एक बयान में एएसपीएस के प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी इस वसंत में नए कानून के बाद स्थानीय जरुरतों को समझने के लिए नगर पालिकाओं और मूल निवासी समुदायों के साथ जुड़कर ऑपरेशनल तैयारी की दिशा में काम कर रही है।

You might also like
Leave A Reply