पीएम कार्नी ने मौजूदा ट्रेड वॉर को लेकर बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की

टोरंटो। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कैनेडा और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के बीच, दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग सेक्टर के कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को कहा कि अमेरिका कैनेडा के साथ ‘युद्ध की स्थिति में नहीं है’, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेक ओंटेरियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने की बात पर जोर देते रहे हैं।
गत सोमवार को अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बदलाव के बारे में ऐपल से संपर्क किया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब वीकेंड पर कई प्रांतीय सरकारी एजेंसियों की वेबसाइटों पर लेक अमेरिका लेबल दिखाई दिया, ऐसा गूगल मैप के एक अपडेट के बाद हुआ, जिसने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झील का नाम दिखाए जाने के तरीके को बदल दिया था।
कनाडा के जवाबी टैरिफ से कीमतें बढ़ने की उम्मीद
सोमवार सुबह तक, लेबल वापस लेक ओंटेरियो हो गया, क्योंकि मैट्रोलिंक्स, हाइड्रो वन और एलसीबीओ जैसी एजेंसियों के अधिकारियों ने इस बदलाव को पलटने के लिए तेजी से कदम उठाए। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ कैनेडा के व्यापारिक संबंधों पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग सेक्टर के कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की।
टीटीसी मासिक यात्राओं पर भुगतान की संख्या पर लगा रहा हैं लिमिट
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि बैठक में इस मामले से जुड़े हालिया घटनाक्रम और कैनेडा में आर्थिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। बयान में यह भी कहा गया है कि बैठक में शामिल लोगों को अपने-अपने उद्योगों के नजरिए साझा करने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
बैठक में शामिल होने वाली तेईस कंपनियों की पहचान की गई, जिनमें आरबीसी, एनब्रिज, बैल कैनेडा और बॉम्बारडीयर शामिल हैं। सीएन रेल, सनकोर और न्यूट्रेन को भी शामिल होने वाली कंपनियों की सूची में रखा गया हैं।
लिबरल पार्टी के तनवीर शाहनवाज ने बीचस-ईस्ट यॉर्क का उपचुनाव जीता
गौरतलब है कि गत सोमवार से चल रहे ट्रेड वॉर के बीच अमेरिका के एक राजनेता ने कैनेडा पर तंज कसते हुए कहा कि यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब कार्नी ने ओंटेरियो की पूर्व कैबिनेट मंत्री और निवर्तमान सीईओ लॉरेल ब्रोटेन की जगह डोमिनिक बार्टन को इन्वेस्ट इन कैनेडा का चेयरमैन नियुक्त किया है। जिससे आगामी वित्तीय निर्णय कार्नी के पक्ष में हो सके।
