
टोरंटो। जारी दस्तावेजों से पता चलता है कि ओंटेरियो में करियर कॉलेजों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ने तीन साल पहले ही सरकार को कुछ कैंपस में छात्रों की वित्तीय सहायता (एफए) से जुड़ी संभावित ‘संदिग्ध’ गतिविधियों के बारे में चेतावनी देना शुरु कर दिया था।
‘करियर कॉलेजस ओंटेरियो’ ने सरकार से कुछ संबंधित चिंताओं को पुलिस को सौंपने के लिए भी कहा था, हालांकि उन चिंताओं का विवरण और क्या वे किसी खास संस्थान से जुड़ी थीं, यह स्पष्ट नहीं किया था।
करियर कॉलेजस ओंटेरियो की ओर से कॉलेज और यूनिवर्सिटी मंत्रालय को लिखे गए दो पत्र अदालत में उस मामले के तहत दाखिल किए गए थे, जिसमें सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई थी जिसके तहत पांच करियर कॉलेज कैंपस के छात्रों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए ओएसएपी लोन लेने से रोक दिया गया था।
इस फरवरी में करियर कॉलेजस ओंटेरियो के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की गई बातचीत से पता चलता है कि उसने जनवरी 2023 में ओएसएपी आवेदनों में संदिग्ध गतिविधि के संकेत के बारे में चिंता जताना शुरु किया था और उस साल मंत्रालय के साथ इस बारे में चार बैठकें की थीं।
पत्र में कहा गया है कि अगले साल संगठन और मंत्रालय के बीच एक और बैठक में, करियर कॉलेजस ओंटेरियो ने अनुरोध किया कि संबंधित चिंताओं को कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजा जाएं, हालांकि अदालत के रिकॉर्ड में उन चिंताओं का विषय रीडेक्टड कर दिया गया है। कार्यकारी निदेशक केट बार्ट्ज ने लिखा, ‘हमें बताया गया कि मंत्रालय ने पुलिस से संपर्क किया था और पुलिस ने संकेत दिया कि आगे बढऩे के लिए उन्हें अपनी जांच करनी होगी।’
टीटीसी मासिक यात्राओं पर भुगतान की संख्या पर लगा रहा हैं लिमिट
इसके बाद पुलिस के साथ क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। न तो करियर कॉलेजस ओंटेरियो और न ही मंत्रालय ने मीडिया को और विवरण दिया। यह भी स्पष्ट नहीं है कि अदालत में दाखिल करते समय पत्र के कुछ हिस्सों को क्यों छिपाया गया था। जानकारी छिपाने के कारण, पुलिस को भेजी गई विशिष्ट चिंता या चिंताएं – जिसमें यह भी शामिल है कि क्या वे किसी विशेष संस्थान पर लागू होती थीं – अज्ञात हैं।
करियर कॉलेजस ओंटेरियो जो करियर कॉलेजों के लिए ओएसएपी आवेदनों को प्रोसेस करता है, उन्होंने जनवरी 2025 के एक पत्र में मंत्रालय को बताया था कि उसने 2022 से 2024 तक के डाटा का विश्लेषण किया और पाया कि 10 स्कूलों में दो वर्षों में औसतन 855 प्रतिशत की असामान्य वृद्धि हुई।
लिबरल पार्टी के तनवीर शाहनवाज ने बीचस-ईस्ट यॉर्क का उपचुनाव जीता
बार्ट्ज ने लिखा कि एक स्कूल में 2022 में 107 आवेदन थे जो 2024 में बढ़कर 2,992 हो गए, यानी लगभग 2,700 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि अधिकांश स्कूलों में साल-दर-साल संख्या स्थिर रही। उन्होंने लिखा, ‘ये डाटा पॉइंट्स और फाइनेंशियल एड अधिकारियों की रिपोर्ट से पता चलता है कि एनरोलमेंट के आम ट्रेंड्स से अलग एक पैटर्न दिख रहा है।’
पीएम कार्नी ने मौजूदा ट्रेड वॉर को लेकर बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की
‘कुछ आवेदकों ने ऐसी जानकारी दी है जिससे योग्यता के बारे में गलत जानकारी देने और ओएसएपी फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं। इसकी तुरंत (मंत्रालय की ओएसएपी इंस्पेक्शन और कंप्लायंस यूनिट को) सूचना दी गई।’
‘फ्रीडम-ऑफ-इन्फॉर्मेशन’ रिक्वेस्ट के जरिए मीडिया को मिले डाटा से पता चलता है कि 2024-25 में सिर्फ सात करियर कॉलेजों के छात्रों को दिए गए प्रोविंशियल ग्रांट की कुल रकम लगभग 385 मिलियन डॉलर थी।
