
ओंटेरियो। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बी.सी. की नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो सीट, ओंटेरियो की बीचेस-ईस्ट यॉर्क सीट और क्यूबेक की चिकौटिमि-ले फजॉर्ड सीट पर तीन उपचुनावों की घोषणा की है। रविवार सुबह प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर जारी एक प्रैस रिलीज के अनुसार, ये उपचुनाव 31 अगस्त को होंगे।
उम्मीदवार पूर्व लिबरल सांसद जोनाथन विल्किंसन जो अब यूरोपीय संघ में कैनेडा के राजदूत हैं, पूर्व लिबरल सांसद नथानिएल एर्सि्कन-स्मिथ और पूर्व कंसरवेटिव सांसद रिचर्ड मार्टेल जिन्हें सीनेट में नियुक्त किया गया है की जगह लेने की कोशिश करेंगे।
हाउस ऑफ कोमन्स पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लिबरलस को इनमें से एक सीट जीतनी होगी। मौजूदा स्थिति के अनुसार, लिबरलस के पास 171 सीटें हैं जिसमें स्पीकर फ्रांसिस स्कार्पालेगिया को छोड़कर । सितंबर के अंत में गर्मियों की छुट्टियों से सांसदों की वापसी तक, लिबरलस के पास 170 सीटें होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्व लिबरल कैबिनेट मंत्री स्टीवन गुइलबॉल्ट 28 अगस्त को पद छोड़ रहे हैं।
वैंकूवर निवासी के पास 66 बैंक कार्ड और 39,000 डॉलर की नकदी मिली: आरसीएमपी
अन्य रिक्तियों के कारण, सितंबर के अंत में विपक्षी दलों की कुल सीटों की संख्या 165 होने की उम्मीद है। कंसरवेटिव सांसद कैथी वागंटॉल ने संकेत दिया है कि वह 31 अगस्त को अपना इस्तीफा आधिकारिक रुप से देंगी।
इसके अलावा, एनडीपी सांसद अलेक्जेंडर बाउलेरिस प्रांतीय चुनाव में किस्मत आजमाने जा रहे हैं और उन्होंने कहा है कि आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देने से पहले वह क्यूबेक चुनाव की घोषणा का इंतजार करेंगे। अगर लिबरलस इनमें से कोई एक सीट जीत जाते हैं, तो उनके पास 171 सीटें हो जाएंगी, जिससे वे सदन में तकनीकी बहुमत बनाए रख सकेंगे, जहाँ टाई की स्थिति में उन्हें स्पीकर पर निर्भर रहना होगा।
महीनों के वाद-विवाद के बाद खुला गार्डी होवे ब्रिज
एक खाली सीट ऐसी भी है जिसके लिए कार्नी ने उपचुनाव की घोषणा नहीं की, क्यूबेक में सेंट-हयासिंथे-बैगोट-एक्टन। इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व ब्लॉक क्यूबेकोइस सांसद साइमन-पियरे सवार्ड-ट्रेम्बले करते थे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में क्यूबेक के प्रांतीय चुनाव में लडऩे के लिए पद छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार दोपहर मीडिया को बताया कि वे सेंट-हयासिंथे-बैगोट-एक्टन के बारे में ‘सही समय पर’ और जानकारी देंगे।
अल्बर्टा का एक टाऊन अपनी नई प्रांतीय फोर्स रखने पर कर रहा हैं विचार
इलेक्शंस कैनेडा के अनुसार, उपचुनाव के लिए सबसे जल्दी 10 अगस्त और सबसे देर से 19 दिसंबर की तारीख तय की जा सकती है। लिबरल पार्टी नॉर्थ वैंकूवर-कैपिलानो में कार्नी के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ ब्रैडेन कैली, बीचेस-ईस्ट यॉर्क में तनवीर शाहनवाज और चिकौटिमि-ले फजॉर्ड में डैनियल गोबील को चुनाव मैदान में उतारेगी।
